500 करोड़ के परिवहन घोटाले में मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता सूर्यकान्त तिवारी कोर्ट से गिरफ्तार
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के परिवहन घोटाले के मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी(suryakant tiwari)को रायपुर कोर्ट में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है वह जान को खतरा बताते हुए सरेंडर करने पहुंचा था ईडी ने स्पष्ट किया कि उसकी व्यवस्था में कोर्ट में सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है
गिरफ्तारी के बाद में कोर्ट ने उसे 12 दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया बता दें कि इस मामले में आईएएस समीर विश्नोई समेत दो कारीबारियों सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को कोर्ट पहले ही जेल भेज चुकी है वहींED अन्य आईएस जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू की भी जांच कर रही है.
अधिवक्ताओं के साँथ कोर्ट पहुँचे तिवारी
कोयला परिवहन घोटाले का मास्टरमाइंड सूर्य कांत तिवारी शनिवार को दोपहर 3:30 बजे अपने अधिवक्ताओं के साथ अचानक जिला कोर्ट में न्यायाधीशअचानक जिला कोर्ट में न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत पर पहुंचा उसके अधिवक्ता फैसल रिजवी ने न्यायाधीश से कहा कि उसकी पक्ष कार को सरेंडर करना है न्यायाधीश ने सूर्यकांत से पूछा कि किस मामले में अपराधी हो तो अधिवक्ताओं ने बताया कि ईडी इन्हें ढूंढ रही है.
ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है
इसके बाद ईडी के वकील बृजेश मिश्रा और रमाकांत मिश्र को बुलाया गया तब तक सूर्यकांत कोर्ट में ही खड़ा रहा कुछ देर बाद पहुंचे ईडी के अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश से कहा कि सूर्यकांत के खिलाफ मारे लॉन्ड्री का आरोप है इसमें सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है इसके बाद कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई वही इन्हीं के अधिवक्ता ने गिरफ्तार पत्रक मंगवाया.
कोर्ट परिसर से ही ED के. कर्मचारी अधिकारियो ने तिवारी को दबोचा
कोर्ट के सरेंडर से इनकार के बाद ईडी ने सूर्यकांत को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया यही नहीं ED ने सूर्यकांत से पूछताछ के लिए 4 से 14 दिन की रिमांड मांगी बचाव पक्ष ने ED के रिमांड का विरोध करने आए और न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की मांग की है दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के बाद कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड स्वीकृत कर दी साथ ही आईएएस समीर विश्नोई कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी सूर्यकांत के भाई के साथ सूर्यकांत को भी 10 नवंबर की कोर्ट में पेश होने का आदेश सुनाया.

