राजेश गौतम बने हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव
कांग्रेस कार्यकाल में अलग-अलग पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी राजेश गौतम को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। राजेश गौतम विद्यार्थी जीवन से ही एन.एस.यू.आई. व यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में वह डी.सी.सी. उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान द्वारा ऊना जिले में विशेष ध्यान दिया है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बीच कुलदीप कुमार का टिकट कटने के बाद और नामांकन वापस लेने तक के सारे एपिसोड मे अहम रोल अदा कर कांग्रेस पार्टी की
एकजुटता के लिए कार्य कर रहे राजेश गौतम को हाईकमान ने संगठन में बड़ा ओहदा दिया है। राजेश गौतम ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सह किया है। प्रभारी गुरकीरत कोटली, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सी.एल.पी. लीडर मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू व कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप कुमार का धन्यवाद
कांग्रेस सचिव बनाया गया है।कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्त्ताओं ने कुलदीप कुमार, सुखविन्दर सिंह सुक्खूव विप्लव ठाकुर के साथ-साथ राजेश गौतम को भी फूलमालाओं से लाद दिया। बताते चलें कि राजेश गौतम छात्र राजनीति से कांग्रेस के लिए कार्य करते आए हैं और कांग्रेस कार्यकाल में अलग अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पूर्व राजेश गौतम यूथ कांग्रेस में डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रैजीडेंट, एन.एस.यू.आई. के डिस्ट्रिक्ट प्रैजीडेंट और एच.आर.टी.सी. के डायरैक्टर भी रह चुके हैं। राजेश गौतम राकेश कालिया व कुलदीप कुमार द्वारा चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लड़े गए चुनावों के दौरान थिंक टैंक के रूप में जाने जाते हैं। कांग्रेस के प्रति सच्ची आस्था, निष्ठा व सेवा का ही नतीजा है

