गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवार को मिट्टी का दीपक किया गया वितरण
दीपावली में हर घर हो रौनक 500 परिवार को दीपक के साथ बाती ओर तेल किया गया वितरण-प्रह्लाद मिश्र
रायपुर/20 ऑक्टोम्बर 2022 दीपावली दीपों का और खुशियों का त्यौहार है इस दीपावली पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा हर घर में हो रौनक इसका निर्णय लिया गया।समाज के सह सचिव बसंत तिवारी ने बताया कि आज रामसागर पारा वार्ड में 500 से अधिक जरूरतमंद परिवार को मिट्टी का दीपक, बाती ओर तेल का किया गया वितरण।आज के इस वितरण कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र, श्रीमती प्रतिमा पुजारी,श्रीमती रीना शर्मा, कमल शर्मा,दुर्गा पुरोहित,लक्ष्मी नारायण शर्मा ,नरेश शर्मा ,रवि शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा ,पंडित कमल किशोर शर्मा एवं सभी सदस्य उपस्थित हुए।
प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक………
रायपुर

