पटवारियों के जिले से बाहर तबादले पर हाईकोर्ट की रोक
सीनियरिटी प्रभावित होने पर याचिका
बिलासपुर:-प्रदेशभर में शासन ने जिले के बाहर पटवारियों का तबादला किया है। इस मामले में दो प्रकरणों में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तबादला आदेश पर रोक लगा दी है। राजनांदगांव में पटवारी के पद
पर पदस्थ सनद कुमार विश्वास को अवर सचिव, राजस्व के आदेश द्वारा कलेक्टर, भू अभिलेख शाखा, जिला राजनांदगांव से कलेक्टर, भू अभिलेख शाखा, जिला मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में स्थानांतरित कर दिया था। इसके विरूद्ध उन्होंने अधिवक्ता अनादि शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका पेश की। इन सभी मामलों की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू बेंच में हुई।

