जिला पंचायत सीईओ ने देवगुड़ी, गौठान का लिया जायजा

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
रिपोर्ट

जिला पंचायत सीईओ ने देवगुड़ी, गौठान का लिया जायजा

दंतेवाड़ा, 20 अक्टूबर 2022। जिला पंचायत सीईओ श्री ललित आदित्य नीलम ने गुरुवार को दंतेवाड़ा विकासखण्ड अंतर्गत चितलांका देवगुड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान देवगुड़ी परिसर में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने देवगुड़ी में फलदार, छायादार पौधे, पेयजल, विद्युत व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। ततपश्चात सीईओ ने भैरमबंद गौठान, टेकनार गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। गौठानों में बिक्री हेतु आने वाले गोबर की मात्रा, गोबर से तैयार किये जा रहे वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौठान में संचालित मल्टी एक्टिविटी, कड़कनाथ पालन, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन व अन्य आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मल्टी एक्टिविटी को सुचारू रूप से संचालन करने निर्देशित किया। गौठान में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा करते हुए आय मूलक गतिविधियों से प्राप्त आमदनी के संबंध में पूछा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी गौठानों में चारागाह विकसित करने निर्देश दिए साथ ही कहा कि धान कटाई के पश्चात पैरादान हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इस दौरान दंतेवाड़ा जनपद सीईओ श्रीमती कल्पना ध्रुव, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *