लोकेशन:– जांजगीर-चांपा।
स्लग:– नल जल योजना में ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही से फलक झपकते ही चली जाती एक युवक की जान ग्रामीणों के सूझबूझ से बचा ली गई युवक की जान।
एंकर:– जांजगीर-चांपा जिले के नल जल योजना कार्य में ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही से पलक झपकते ही चली जाती एक गरीब मजदूर की जान ग्रामीणों के सूझबूझ से बचा ली गई उस मजदुर की जान।
जी हा आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार नल-जल योजना के तहत आम जनता को पानी की अच्छी सुविधा देने के लिए एक छोटे से ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत और नगर निगमों में पानी टंकी निर्माण कर घर-घर नल के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम कर रही है और आम जनता के टैक्स के पैसों को इस कार्य को सफल बनाने के लिए पानी की तरह बहा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ जांजगीर-चांपा जिले के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है और खुलेआम इस कार्य में भ्रष्टाचार करते नजर आ रहे है साथ ही साथ गरीब मजदूरों को जोखिम भरा कार्य बिना सेफ्टी के करवाया जा रहा है जिसका खामियाजा आज जांजगीर विधानसभा छेत्र के एक छोटे से गांव कुथुर में एक 30 वर्षीय युवक को चुकाना पड़ा, जहां पलक झपकते ही ठेकेदारों की लापरवाही के चलते उस मासूम 30 वर्षीय मजदूर की जान चली जाती है, परंतु ग्रामीणों की अच्छी सूझ-बूझ के चलते उस मजदुर की जान बचा ली गई है।
बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत कुथुर में नलजल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे ठेकदार द्वारा भारी भ्रष्टाचार करने के साथ मजदूरो को बिना सेफ्टी बेल्ट के काम करवाते है साथ ही साथ ठेकेदार कार्य स्थल पर हमेशा से नदारत रहते है बिना किसी जवाब देह व्यक्ति के बिना यह कार्य करवाया जा रहा है इसी कड़ी में आज सुबह एक मजदुर 11 हजार वाल्ट बिजली में सरिए के मध्यम से चिपक गया था जिसे वहा काम कर रहे मजदूर और ग्रामीणों ने अपनी सूझ-बूझ के चलते बचा लिया है और उससे तत्काल इलाज के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका ईलाज अभी जारी है बरहाल मजदुर खतरे से अभी बाहर है।

