प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य 4 साल है अधूरा 392 लाख की लागत से करीब साढ़े 5 किमी. सड़क का होना था निर्माण औपचारिकता निभाने सड़क किनारे झाड़ियों का कर रहे कटाई
जांजगीर चांपा।जिला जांजगीर के विधानसभा पामगढ़ का मामला है जहां प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बने सड़क जो 4 साल से अधूरा पड़ा हुआ है जिसकी लागत करीब 392 लाख है बोर्ड पर सड़क का कार्य पूर्ण बताया गया है मगर बीच-बीच में कई जगह छूटा हुआ है 4 साल बाद अब जाकर सड़क किनारे झाड़ियों की औपचारिकता सफाई की जा रही है ठेकेदार व अधिकारी के मिलीभगत देखने को मिल रहा है बरहाल इस पर देखना ये है की खबर के बाद किस प्रकार से कार्रवाई किया जाता है। इस संबंध में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी पी. के. गुप्ता से बात करनी चाहि दो बार फोन लगाया गया फोन नहीं उठाया गया इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस संबंध में वे कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझते या नहीं समझ रहे हैं।

