17 अक्टूबर 2022
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम शासकीय विद्यालयों में बच्चो के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ को शासन को अविलम्ब रोकना चाहिए – देविंदर सिंह भाटिया -आम आदमी पार्टी ।
17 अक्टूबर 2022 ,भिलाई । आम आदमी पार्टी द्वारा वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डो मे जनसपर्क कर रही है ,जनसम्पर्क में स्थानीय वार्ड वासी, शिक्षा,स्वास्थ,महंगाई, बेरोजगारी, वार्ड की गंदगी, पानी की कमी, विभिन्न प्रकार की परेशानियों के बारे में चर्चा करती हैं और शासन से किसी भी प्रकार का सहयोग या समस्या के समाधान की उम्मीद नहीं रखती हैं । 15 अक्टूबर के जनसंपर्क में वार्ड 7 राधिका नगर में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फरीद नगर में शिक्षा का गिरा हुआ स्तर के बारे में शिकायत की । इसके पश्चात 17 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के देविंदर सिंह भाटिया, अनिल प्रजापति,सतीश साहू ,ईश्वरी कुर्रे ने पलको से मुलाकत की तथा स्कूल में भ्रमण किया ,पालकों ने बताया कि स्कूल में कोई पढ़ाई नही होती है , स्कूल में अभी टीम शिक्षकों की नियुक्ति ही नही हुई है । आप प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल में भ्रमण कर देखा कि पानी आपूर्ति की लाइन ही टूटी है काफी समय से ,इसलिए साफ सफाई और बाथरूम की हालात खराब है , स्कूल में पर्याप्त कमरे नही होने के कारण विद्यार्थियों को दो समूहों में बांट दिया है और एक दिन छोड कर स्कूल में बुलवा रहे है , इस तरह देखने में यह बात सामने आई कि पढ़ाई तो किसी भी माध्यम में नही हो रही है बल्कि एक छात्रा स्कूल के बरामदे में झाडू से सफाई करती दिखी और जब “आप” की टीम को देखा तो छात्रा को हटने कह दिया गया । प्राचार्य,शिक्षक,लिपिक किसी की भी नियुक्ति नही हुई है , स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नही है , मात्र 250 विद्यार्थियों के लिए क्लास रूम की व्यवस्था नही है, अब तक सभी पुस्तके वितृत नही कर पाए है ,खेलकूद की सामग्री नही है, साफ सफाई और अन्य आवश्यक खर्चो के लिए वित्तीय व्यवस्था नही है । आप नेता देविंदर भाटिया ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए शिक्षा का सिर्फ प्रचार प्रसार शासन न करें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चो के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ को अविलम्ब रोकना चाहिए , नगर निगम की भी भागीदारी सुनिशित कर कार्यो की निगरानी किया जाना जरूरी है , प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जल्द ही शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक लोकशिक्षण संचनालाय दुर्ग से सम्पर्क कर समस्यों के समाधान की मांग की जाएगी ।

