जय गोपाल सोनी की शिकायत पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान, हसदेव नदी के तट पर डंप किए गये कचरा पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने की निर्देशित

जय गोपाल सोनी की शिकायत पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान,
हसदेव नदी के तट पर डंप किए गये कचरा पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने की निर्देशित

जांजगीर चांपा। जिला के चांपा नगर में हसदो नदी के तट पर कचरा डंपिंग को लेकर हमारे समाचार पत्रों में अनेकों बार प्रकाशन किया जा चुका है वही दुसरी तरफ चांपा नगर के जागरूक नागरिक जय गोपाल सोनी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया था जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को 15 दिवस के भीतर जरुरी कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए हैं शिकायत मे पालिका के जिम्मेदार लोगों के ऊपर कार्रवाई करने का भी उल्लेख है ज्ञात हो कि इसके पहले भी पर्यावरण से जुड़े केंद्रीय एजेंसी के द्वारा चांपा नगर पालिका पर 9 करोड रुपए से भी अधिक का पेनाल्टी इसी संदर्भ में लगाया गया है यह जाहिर हो चुका है कि चांपा में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत नगर सरकार के कर्णधारों द्वारा दिल्ली जाकर स्वच्छ शहर के क्रम में चांपा नगर का नाम रोशन करते हुए उच्च स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया गया है जबकि वहीं दूसरी सच्चाई यह है कि पूरा चांपा शहर कचरा एवं गंदगी के ढेर पर बैठा हुआ है तो वहीं जिले का लाइफ लाइन कहलाने वाला हसदो नदी के घाट एवं किनारों पर अपार गंदगी किस कदर फैला हुआ है मानो किसी ने जिंदगी फैलाने के लिए जादू कर दिया हो पर सच्चाई यह है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है बल्कि पालिका प्रशासन के गैर जिम्मेदार लोगों की कार्यप्रणाली ही ऐसी है कि नगर ही नहीं बल्कि पेयजल स्रोत के आसपास भी अपार गंदगी का अंबार देखा जा रहा है जिसका नतीजा आज यहां है कि संपूर्ण नदी आज जबरदस्त गंदगी तथा प्रदूषण के जद में आ चुका है जिसे लेकर पहले भी कई बार शिकायत किया जा चुका है और इस बार जागरूक शहरी जय गोपाल के शिकायत पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्देश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को 15 दिवस के अंदर समुचित कार्यवाही करने का आदेश जारी करने से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पालिका प्रशासन में बैठे हुए अधिकारी तथा नगर सरकार के लोग किस कदर लापरवाही के साथ नगर विकास की योजना को साकार कर रहे हैं इसकी बानगी यहां पर देखने को मिल रही है, सूत्रों ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में चांपा पानी का एक ऐसा क्षेत्र है जहां जनता के द्वारा लगभग शत प्रतिशत विभिन्न टैक्सों का भुगतान नागरिकों द्वारा किया जाता है इसके बाद भी जनता द्वारा दिया गया टेक्स का यहां सही उपयोग नहीं किया हो पा रहा है और इस तरह जनता की गाढ़ी खून पसीने की कमाई नगर विकास में लगाने के बजाय पालिका प्रशासन और नगर सरकार संबंधित एजेंसी को पेनाल्टी चुकाने में लगाया जा रहा है आखिरकार किसकी लापरवाही समझी जाएगी इसे जनता समझ पाने में असमर्थ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *