3 वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

3 वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर शक्ति।अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों चक्काजाम किया। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंन्दरी की है जहां 7 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच गांव के प्रेम लाल कोसले के 3 वर्षीय मासूम निखिल कोसले को बिर्रा से सेंन्दरी की ओर रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एटी 3658 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे निखिल के सिर पर गंभीर चोटें आई तथा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक कालेश्वर कश्यप पिता रामप्रसाद कश्यप उम्र 28 वर्ष को पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई कर दी। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई इस घटना से लोग भारी आक्रोशित हो उठे तथा उन्होंने ट्रैक्टर के इंजन पर आग लगा दी। मृतक के शव का पंचनामा तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मासूम निखिल की शव को जब परिजनों को सौंपा गया तो परिजनों ने उसकी लाश को सड़क पर रखकर बिर्रा सेंन्दरी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर देर रात तक प्रदर्शन करने लगे। मामले की गंभीरता को देख कर भीम आर्मी के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों का समर्थन करते स्वयं धरने पर बैठ गए। चक्का जाम की सूचना मिलने पर सक्ती डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, हसौद तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित डभरा एवं सक्ती के दोनों एसडीओपी तथा उनके अधीनस्थ थाना प्रभारी एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को घंटों समझाइश देते रहे परंतु आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की एक न सुनी और 5 लाख रुपए की मुआवजा की मांग करते मृतक के शव को सड़क पर रखकर खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *