दिल्ली के देहात, पंजाब खोर में चल रहे तीन दिवसीय MSP गारंटी कानून अधिवेशन में समर्थन देने पहुंची देश की बात फाउंडेशन की टीम.
देश की बात फाउंडेशन MSP गारंटी किसान मोर्चा के तत्वाधान देश भर में होने वाले MSP गारंटी कानून अधिवेशन को पूरा समर्थन देती है – कृष्णा यादव
देश की बात फाउंडेशन के सेंट्रल कोआर्डिनेशन इंचार्ज कृष्णा यादव ने इस अधिवेशन में नौजवानो और किसानो को एक साथ आने के लिए किया आवाहन.
नई दिल्ली: (शोषित जंग संवाददाता) आज 7अक्टूबर 2022 को पंजाब खोर में चल रहे 6,7,8 अक्टूबर तीन दिवसीय MSP गारंटी कानून अधिवेशन में देश की बात फाउंडेशन ने समर्थन दिया जिसका नेतृत्व कृष्णा यादव ने किया।दिल्ली देहात के गांव पंजाब खोर में यह अधिवेशन किसान नेता वी एम सिंह के नेतृत्व में एमएसपी गारंटी कानून को लेकर हो रहा है ।
सन 1965 तक भारत के 45 करोड़ लोगों का पेट अमेरिका से लाल गेहूं मंगाकर भरना पड़ता था, देश में लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में किसान खड़ा हुआ और आज देश के किसान देश के 140 करोड़ लोगों का पेट देश में ही अन्न उगाकर भरते हैं । लेकिन आज कोई किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता है, क्योंकि किसानों के फसल का लिखित में MSP का कोई भाव का कानून नहीं है । इसलिए खेती आज घाटे का सौदा बन गई है ।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृष्णा यादव ने कहा. भारत में MSP गारंटी कानून लागू होने से किसानों की जेब में सीधे तौर पर 4 से 5 लाख करोड़ रुपए आएगा , जिससे भारत के 60% लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, डिमांड बढ़ेगी, रोजगार पैदा होगा, भारत के 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की संभावना को मजबूती मिलेगी । देश की बात फाउंडेशन MSP गारंटी किसान मोर्चा के तत्वाधान देश भर में होने वाले MSP गारंटी कानून अधिवेशन को पूरा समर्थन देती है और सभी राज्य में होने वाले अधिवेशन में देश की बात की हर राज्य की टीम इसका हिस्सा बनेगी । कृष्णा यादव ने इस अधिवेशन में नौजवानो और किसानो को एक साथ आने के लिए आवाहन किया.✍️ अवध नारायण पत्रकार नई दिल्ली

