विधायक जुनेजा ने करवाया कुष्ठ रोगियों को जंगल सफारी की सैर*

रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा समाज की सेवा करने के लिए अपनी एक अलग पहचान से जाने जाते हैं इस बार भी उन्होने एक नई पहल की शुरुआत की है। श्री जुनेजा ने इस बार समाज से अलग रहकर जीवन यापन करने वाले 80 कुष्ठ रोगियों को अपने परिवार सहित और उनके उनके बच्चों को अपने जेल रोड चौक स्थित कार्यालय से जंगल सफारी घुमाने लेकर गए । श्री जुनेजा सदैव हर पर्व कुष्ठ रोगियों के साथ मनाते आए है जंगल सफारी घूमने के दौरान कुष्ठ रोगियों को जंगल सफारी मे पहली बार जाने का मौका मिला उनके लिए नाश्ते और खाने की व्यवस्था करवाई गई। जंगल सफारी के दौरिन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के विधायक को धन्यवाद दिया। इस दौरान श्रीमती परमजीत जुनेजा, मनजीत जुनेजा, श्रीमती नतथानी, मनोज राठी, सुनील भुवाल, राकेश वाकडे, संजय सोनी, अमितेष भारद्वाज आदी उपस्थित थे।


                     
         
          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *