NHRCCB ने टीबी के दो मरीजों का कराया उपचार, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को लगातार कर रहे जागरूक

NHRCCB ने टीबी के दो मरीजों का कराया उपचार, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को लगातार कर रहे जागरूक

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संभाग अध्यक्ष डॉक्टर हरिहर प्रसाद पटेल, महिला विंग संभाग अध्यक्ष जो वर्तमान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) सरस्वती पटनायक एवं महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष बीलासिनी प्रधान मीडिया विभाग से अमरदीप चौहान एवं पूरी टीम के द्वारा जो आर्थिक रूप से इलाज़ कराने मे सक्षम नहीं है उनका मुफ्त सेवा, इलाज़ कराया जा रहा है… इसी कड़ी में आज तमनार ब्लॉक के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में टीबी मरीज को लाया गया, मरीज डर के कारण हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार ही नहीं था तब उसे समझा बुझाकर हॉस्पिटल लाया गया और इलाज़ शुरू किया गया,,जहाँ डॉक्टरों द्वारा इलाज़ किया गया तथा आज से ही दवाई शुरू करने की सलाह दी गयी है। टीवी बीमारी का इलाज डॉक्टर पूजा गोस्वामी कर रही हैं उनका कहना है कि पूरे परिवार को टीवी की गोली खानी चाहिए ताकि बाकि लोगो को भी टीवी बीमारी से का खतरा न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *