दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैम्प 230 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मे आज वाहिनी मे 9 वाँ स्थापना दिवस सप्ताह के अन्तिम दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का आयोजन हुआ
230 वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की स्थापना 15 सितम्बर 2014 में हुई थी। आज वाहिनी में 9 वाॅ स्थापना दिवस सप्ताह के अन्तिम दिन एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बल के कार्मिकों के साथ-साथ क्षेत्रिय सांस्कृतिक टिमों ने भी भाग लिया। इस आयोजन में मुख्य अथिति के रुप में श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक (परिचालन) दंतेवाडा रेंज थे, कार्यक्रम में कमाण्डेंट-111 बटालियन, कमाण्डेंट-199 बटालियन, कमाण्डेंट- 165 बटालियन, पुलिस अधिक्षक दंतेवाडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, जिला वन अधिकारी, एन0एम0डी0सी0 के ई.डी., सी0जी0एम0, कमाण्डेंट सी0आई0एस0एफ0 बचेली एवं किरंन्दूल उपस्थित थे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुती द्वारा समा बाधे रखा। इस अवसर पर स्थापना सप्ताह में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राॅफी, प्रशंसा पत्र एवं नगद पारितोषक मुख्य अथिति महोदय द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री दिनेश सिंह चंदेल, कमाण्डेंट- 230 बटालियन बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जैसे संस्थानों में स्थापना दिवस एक महत्वपुर्ण दिवस होता है, जिसे वाहिनी बडे परंपरागत ढंग से बढे उत्साह कि तरह मनाती है, इस तरह वाहिनी प्रतिवर्ष अपने तैनाती का उद्येश्यों का मुल्यंाकन एवं भविष्य हेतू लक्ष्य निर्धारित कर पाते है साथ ही एक टीम के तौर पर वाहिनी में तैनात सभी कार्मिकों को नया उर्जा का संचार किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न पुरस्कार, ट्रॅाफीयाॅं बाटी गई है। जिसमें श्री धर्मवीर सिंह, सहायक कमाण्डेंट को सर्वश्रेष्ठ समवाय अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ निरीक्षक के रुप में निरीक्षक (मंत्रालय) एम.रवि, सर्वश्रेष्ठ उप निरीक्षक का उप निरीक्षक/जीडी भानु प्रताप सिंह, सर्वश्रेष्ठ सहायक उप निरीक्षक/जीडी – सहायक उप निरीक्षक/जीडी एस.एस.भदोरिया, सर्वश्रेष्ठ हवलदार/जीडी- हवलदार/जीडी मणिकान्त मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ सिपाही/जीडी- सिपाही/जीडी अखिलेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ सिपाही/टेªडसमैन – सिपाही/बारबर मायाराम रहे। अन्तर समवाय क्रिकेट टुर्नामेंट में विन्नर- ई/230 बटालियन, रन्नरस आॅफ – सी/230 बटालियन, मैन आॅफ दी मैच- सिपाही/जीडी उदिप्ता दत्ता, मैन आॅफ दी सीरीज- सिपाही/जीडी शिराजुदद्ीन बाशा रहे। अन्तर समवाय में डिबेट टुर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार में सिपाही/जीडी अब्दुल मजिद, हवलदार/जीडी सुनिल कुमार यादव, सिपाही/जीडी याधेल पियुष, हव0/जीडी राजबाबु सिंह रहे। सर्वश्रेष्ठ समवाय में प्रथम समवाय- ई/230 बटालियन, द्वितिय समवाय- एफ/230 बटालियन रहे।

