रायपुर,मोदी के जन्मदिन को,NSUI ने मनाया ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ BJP कार्यालय का किया घेराव,
रायपुर.आज युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादे याद दिलाने के लिए प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राजधानी स्थित बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया,
घेराव के दौरान एनएसयूआई (NSUI) के संगठन प्रभारी हेमंत पाले ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी का आलम है. पढ़-लिखकर भी युवा बेरोजगार है.हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था,लेकिन आज तक तक युवाओं के साथ छलावा हुआ है.वहीं प्रदर्शन में NSUI के छात्र अपनी डिग्री देने के लिए बीजेपी कार्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि
यूक्रेन से लौटे छात्रों की इवेंटबाजी तो मोदी सरकार ने खूब की,पर उनके भविष्य का कौन सोचेगा ? 2019 से चली आ रही रेलवे की भर्ती NTPC अब तक पूरी नहीं हो पाई. SSC-GD के छात्रों ने मेडिकल फिटनेस टेस्ट तक परीक्षा पास कर ली,लेकिन नौकरी नहीं दी गई. नागपुर से लेकर दिल्ली तक अनशन,प्रदर्शन और पदयात्रा की गई, फिर भी पर नौकरी नहीं मिली,
UPSC सहित सारी प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों की क्या गलती थी कि उनका आखरी चांस भी कोरोना काल की भेंट चढ़ गई ? शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है.इलाहाबाद विश्वविद्यालय,IITs जैसे संस्थानों में लगातार फीस चार से दस गुना तक बढ़ाई जा रही है.गरीब का बच्चा कैसे शिक्षा ग्रहण करेगा ? इसलिए आज NSUIमोदी जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप मे धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार को अपना वादा या दिला रहा है,

