नगर पालिका बडे बचेली बना भ्रष्टाचार का अड्डा

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

नगर पालिका बडे बचेली बना भ्रष्टाचार का अड्डा

सत्ता के नशे में चूर अध्यक्ष पती शासकीय पैसों का कर रहे दुरुपयोग अपने चहेते ठेकेदारों से 10% कमीशन लेकर 3.50 तीन करोड़ पचास लाख रुपए का गोपनीय निविदा के माध्यम से बांट दिया काम?

स्थानीय ठेकेदार व विपक्ष में बैठे भाजपा के पार्षद व जनप्रतिनिधि निविदा को निरस्त कराने एवं पुनः पारदर्शिता के साथ ओपन टेंडर करवाने की मांग कर रहे हैं 

निविदा निरस्त नहीं होने पर भाजपा जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ठेकेदारों द्वारा किया जाएगा नगरपालिका कार्यालय का घेराव व चक्का जाम

इस भ्रष्टाचार की नगर में चौतरफा हो रही है निंदा 

बचेली नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ उप अभियंता एवं अध्यक्ष पति की सांठगांठ से शासकीय राशि की जमकर हो रहा भ्रष्टाचार शासन को लाखों रुपए का राजस्व की हो रही नुकसान

लौहनगरी :-  बचेली में नगर पालिका प्रशासन प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखा रही है लौहनगरी  बड़े बचेली पालिका में भ्रष्टाचार और मनमानी इतनी गहरी जड़ें जमा चुके हैं। की यह कहावत लौहनगरी बचेली में उदाहरण साबित हो रही की कागजो में निर्माण कार्य और अध्यक्ष पती एवं अधिकारियों की जेब की जमकर विकास हो रहीं हैं नगरपालिका प्रशासन के भ्रष्टाचार के कारण शहर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान भी औंधे मुंह गिरा है स्वच्छता और दवाई छिड़काव के नाम पर  नगरवासी कभी कहावत ही सुनते थे परंतु कभी आपने आंखों से दवाई, फिटकिरी, फिनाइल, छिड़काव करते देखा नहीं अध्यक्ष निधि का भी जमकर हुआ बंदरबांट उच्च स्तरीय एवं गहन जांच होने पर होगा खुलासा.. कोरोना काल में सुखा राशन बांटने व दवाई का छिड़काव के नाम पर शासकीय पैसे एवं निधियों का भी जमकर किया गया बंदरबांट नगरवासी भी कर रहे हैं निंदा सत्ते की नशे में चूर कुछ चुनिंदा जनप्रतिनिधि भी अपनी परसेंटेज के आधार पर पैसे लेकर पार्षद निधि का कर रहे दुरुपयोग.. जिसका निष्पक्ष होनी चाहियें जांच 

नेता प्रतिपक्ष व भा.ज.पा पार्षद धन सिंह नाग ने कहा  निविदा क्रमांक 739 दिनांक 29 अगस्त 2022 का 3.50 करोड़ रुपये का निविदा निसंदेह अध्यक्ष पती ने अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से गोपनीय तरीके से निकाला है जबकि निविदा की प्रतिलिपी एसडीएम कलेक्टर को जाता है लेकिन विडंबना यह है कि ना एसडीएम को पता है ना ही कलेक्टर को पता है जबकि निविदा आमंत्रित करके 20 दिन होने वाले हैं इससे पता चलता है कि अध्यक्ष पति द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर शासकीय राशि की बंदरबांट कर चहेता ठेकेदारों से कमीशन लेकर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। यदि यह निविदा निरस्त नहीं हुई तो भाजपा पार्षदों द्वारा नगरपालिका का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा..

अनुविभागीय अधिकारी बचेली अरुण कुमार सोम

ने कहा 16 सितंबर 2022 को कुछ स्थानीय ठेकेदारों के द्वारा एसडीएम कार्यालय में शिकायत की गई है कि नगरपालिका में 3.50 करोड़ रुपए की गोपनीय तरीके से निविदा निकाली गई है जिसकी जांच करवाने की मांग की गई है जिसकी जांच की जाएगी जांच उपरांत त्रुटी पाए जाने पर दोषी अधिकारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं निविदा को निरस्त करवाने की कार्यवाही की जाएगी..

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *