छत्तीसगढ़,पुलिस की सह पर शराब की बिक्री,किराना दुकान में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में,

छत्तीसगढ़,पुलिस की सह पर शराब की बिक्री,किराना दुकान में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में,

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस के सह पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है,जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के कुंडा थाना के ग्राम अमलीमालगी के किराने की दुकान में पुलिस के नाक के नीचे देशी शराब बेचने का वीडियो सामने आया है,वीडियो में साफ साफ दिखाया गया है जहां शराब का सरकारी दाम 80 रुपये है,वहीं बिचौलियों के द्वारा 120 रुपये धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है, पुलिस और शराब माफियों के मिली भगत से अवैध शराब का गोरख धंधा बेधड़क जोरों से फल-फूल रहा है,जिसे लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ गांव वाशियों में नाराजगी भी है, शराब बिकने से गांव का माहौल खराब हो रहा है,जिसे लेकर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कई बार की है,लेकिन शिकायत के बावजूद भी किराना दुकान के संचालक धड़ल्ले से शराब बेच रहा है, वहीँ कार्रवाई के नाम पर पुलिस ठेंगा दिखा रही है,इससे साफ साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस की भूमिका क्या है।

आप को बतादें जानकारी के अनुसार कवर्धा के पंडरिया क्षेत्र में शराब माफियाओं का धंधा खूब फल-फूल रहा है,पुलिस और शराब माफियों की मिली भगत से अधिक दाम में शराब की बिक्री जोरो पर हो रही है,जिससे गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है,
वीडियो वायरल होने के बाद
जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे का कहना है अमलीमालगी के एक किराने की दुकान से देशी-शराब बेचने का वीडियो सामने आया है जिसके बाद दामापुर चौकी को जांच के लिए भेज दिया गया और गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है जो भी व्यक्ति गांव में अवैध शराब बेचेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सब मिलाकर पुलिस का रटा रटाया जबाब सामने आ गया,आप सब जानते हैं कि क्या पुलिस के सहयोग के बिना किसी भी जगह कोई भी अवैध धंधा हो सकता है ये बहुत बड़ा सवाल है??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *