दंतेवाड़ा जिले के धूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों का हो रहा विकास शासन प्रशासन का संयुक्त प्रयास

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिले के धूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों का हो रहा विकास
शासन प्रशासन का संयुक्त प्रयास

  दंतेवाड़ा, 15 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला बाजार पारा में संचालित हो रही कॉलेज का जायजा लिया। कक्षा में पहुंच अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से मिले और दी जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए पूछा कि आप लोग भविष्य में क्या बनना चाहते हो इस पर बच्चों ने आर्मी, नर्स, कलेक्टर बनने की इच्छा जताई। बच्चों के जवाब सुन कलेक्टर और एसपी के चेहरे पर खुशी झलक उठी कि आज बच्चे अपनी रुचि अनुसार कार्यक्षेत्र का चयन कर आगे आ रहे है। श्री नंदनवार ने बच्चों को अंग्रेजी की पाठशाला के बारे में अवगत कराया और कहा कि अंग्रेजी की निःशुल्क क्लास दी जा रही है। जिसमें सभी बच्चे जुड़कर सोमवार से शुक्रवार तक 3ः30 से 4ः40 तक ऑनलाइन क्लास कर सकते है। यह पाठशाला बच्चों को पढ़ाने के साथ उनका जीवन भी संवार रही है। उन्होंने कहा कि कटेकल्याण में शीघ्र ही नया कॉलेज भवन की सुविधा मिलेगी। छात्र-छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे शिक्षा के प्रति अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों का रुझान बढ़ेगा साथ ही आने वाले पीढ़ी को लाभ मिलेगा। उन्होंने उपस्थित बच्चों को कड़ी मेहनत व लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। श्री नंदनवार ने वर्तमान में प्राथमिक शाला बाजार पारा में संचालित हो रही कॉलेज में बच्चों को सुविधा देने हेतु 6 अतिरिक्त कक्ष बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

दंतेवाड़ा जिले के भांसी
से असीम पाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *