दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किया वितरण

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत
सामग्री का किया वितरण

   दंतेवाड़ा, 14 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कटेकल्याण में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा के द्वारा जिले में बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। जिसे कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकास खंडों में बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरित किया जायेगा। उक्त राहत सामग्री में किचन सेट एंव हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री संजय कनौजे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला संगठन भारतीय रेडक्रास सोसायटी श्री अंकित सिंह मौजूद थे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *