दंतेवाड़ा से असीम पाल की
रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैम्प 230 दिनांक 16/9/2023 वाहिनी द्वारा नेरली घटी मे ग्रामीण ईलाको मे सी.आर.पी.एफ.के डॉक्टर द्वारा मेडिकल कैम्प एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
230 केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल अपने स्थापना के 9 वंे वर्ष को पुरे पारम्परिक ढ़ग से स्थापना सप्ताह के रूप में मना कर आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज अन्तर समवाय क्रिकेट टुरनामेन्ट में एफ समवाय नेरली घाटी ने भुसरारस घाटी समवाय टीम को 04 विकेट से हराया। जिसमें राहुल ने शानदार 67 रन का योगदान देकर अपनी विजय बनाया। इसी क्रम में कुन्देली टीम और दुधिरास टीम के मध्य भी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें दुधिरास टीम ने 03 विकेट से मैच जीता, जिसमें लवकुश कुमार ने शानदार 03 विकेट लेकर मैच की दिशा ही परिवर्तन कर दी। स्थापना दिवस सप्ताह का आज का दिन बहुत ही रोमांच बना रहा एवं सभी प्रतिभागीयों के साथ-साथ आयोजनकर्ता एवं दर्शको ने भी बडे जोश एवं उत्साह के साथ इस मैच का आनंद उठाया। कल दिनांक 15/09/2022 को क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाईनल होगा , जो 17/09/2022 को फाईनल मैच खेला जाएगा। दिनांक 16/09/2022 को 230 वाहिनी द्वारा नरेली घाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं साथ ही यूनिट की जिम्मेदारी के ग्रामीण ईलाकों में सी0आर0पी0एफ0 के ड्राॅक्टरों द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा ।
दंतेवाड़ा .भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

