छत्तीसगढ़ राजधानी की सड़कों का हाल कर रहा शर्मसार, साख पर बट्टा लगा रहीं जख्मी सड़कें
किसी भी देश या प्रदेश की विकास की तस्वीर वहां की सड़कों से झलकती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की गड्ढानुमा सड़कें राजधानी की साख पर बट्टा लगा रही हैं
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाकों में अब भी विकास का आभाव है। विधानसभा को जोड़ने वाली खम्हारडीह की मुख्य सड़क गोल्डन सेंड कॉलोनी बीएसएनएल ऑफिस के पीछे की सड़क में सड़क में गढ्ढे है या गढ्ढे में सड़क, ये नजारा देखते है समझ आने लगता है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ के कारण चर्चा मे रहने वाला ये इलाका कोई बड़ी मुसीबत को दावत देता दिखाई दे रहा है। यह अक्सर गड्ढों में गिरकर कोई ना कोई हादसे का शिकार हो रहा है, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग को इससे कोई मतलब नहीं। बीएसएनएल ऑफिस की पीछे भारी बारिश ने सडक़ों की स्थिति खराब कर रखी है, रोड पर ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, इन गड्ढों में पानी भरने से गड्ढे का पता नहीं चलता। इस वजह से वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।

