अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से
एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।
बिलासपुर- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में 11 सितंबर को संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास भी अधिवेशन पर शामिल हुए थे जिसके बाद मंगलवार को प्लेन से दोपहर लगभग 2:00 बजे चकरभाठा पर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर पर उनका आगमन हुआ। जहां पार्टी के कार्यकर्ता पहले पहुंचकर बेसब्री अपने नेता का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही श्री बिस्वास एयरपोर्ट से बाहर निकले तब कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशा व फूल – माला के साथ अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। इसी बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के महामहिम शरद पवार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश पर आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा काफी सारे दिशा निर्देश दिया गया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि महिला सशक्तिकरण, युवा संगठनों को मजबूत करना है। चुनावी तैयारियों के बारे में मीडिया द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम प्राथमिक तौर पर रोड पर उतरने वाले हैं साथ ही जन – जन तक जाकर पार्टी की विचारधारा व उद्देश्यों को बताने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में हुए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पर बीजेपी का सूपड़ा साफ जनता ने पहले ही कर दिया है आगामी विधानसभा चुनाव में इनका बुरा हाल होगा। दिल्ली में हुए उक्त राष्ट्रीय अधिवेशन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश से नोबल वर्मा (पूर्व कैबिनेट मंत्री), प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिस्वास, प्रदेश महासचिव रामेश्वर केवट, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमीन अली, अलीशा बेगम, गीता सिंह, सुलोचना ध्रुव शामिल हुए थे। मंगलवार को एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास के स्वागत में रमेश पांडे (प्रदेश सचिव), राजेश पटेल (जिलाध्यक्ष), हिमांशु राज (जिला सचिव), सुनील कौशिक (लोकसभा प्रभारी), शिव सारथी, राजकुमार कश्यप, मनोज कश्यप, सुमित कौशिक, चंद्रकांत कोसले, टीकाराम सोनवानी, राहुल नारवानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

