*ब्रेकिंग:-राजपुर आगमन पर ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम राजपुर आगमन पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेम साय सिंह टेकाम एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ एस. भारतीदासन भी हैं।
विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार,संभाग आयुक्त डॉ.संजय अलंग,प्रभारी सचिव निरंजन दास,आईजी बिलासपुर रतन डांगी,कलेक्टर रानू साहू,एसपी अभिषेक मीणा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

