रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के लिए रवाना

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के लिए रवाना,

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात अभियान में मुख्यमंत्री बघेल अब तक 15 जिलों की 28 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। इसमें सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा क्षेत्र, बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्र, बिलासपुर संभाग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा व रायगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा का दौरा कर चुके हैं।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न केवल आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं, बल्कि स्थानीयजनों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए मौके पर ही अनेक घोषणाएं भी कर रहे हैं साथ ही शिकायत आने पर भी उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *