छत्तीसगढ़,रिश्तों को किया तार-तार,बुआ के बेटों नेबच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार,
फाइल फोटो:-
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेवई थाना क्षेत्र में बुआ के दो नाबालिग लड़कों ने ही अपने मामा की 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।
जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने लोक-लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया,तो दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की।
मामले की शिकायत नेवई पुलिस में हुई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,मामला 4 महीने पहले का है, दी लड़के जिसकी उम्र 13 साल और 15 साल है, अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की ही 7 वर्षीय बेटी को खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। दोनों ने बारी बारी से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाये घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई वहां से अपने घर चले गए। शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बच्ची ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी। सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने दोनों लड़को को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों लड़को ने मारपीट करते रहे,परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
छत्तीसगढ़,रिश्तों को किया तार-तार,बुआ के बेटों ने बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, फाइल फोटो:-

