छत्तीसगढ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन चैंपियनशिप 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव

छत्तीसगढ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन चैंपियनशिप 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता

रायपुर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जेसीआई रायपुर नोबेल जोन IX एवं छत्तीसगढ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के संयुक्त चैंपियनशिप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के युवाओं ने अलग-अलग मुद्राओं के साथ बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने मंच पर संबोधन करते हुए अपने कॉलेज के समय के अनुभव साझा किया और बताया कि युवावस्था में वह भी कभी-कभी व्यायाम किया करते रहे हैं, उन्होंने समस्त प्रतिभागियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की और आगे भी बॉडी बिल्डिंग में मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *