रायपुर,छत्तीसगढ़,BJP संगठन में बड़ा फेरबदल,प्रदेश पदाधिकारियों समेत संभाग में मिली जिम्मेदारी देखिये लिस्ट

रायपुर,छत्तीसगढ़,BJP संगठन में बड़ा फेरबदल,प्रदेश पदाधिकारियों समेत संभाग में मिली जिम्मेदारी देखिये लिस्ट,

रायपुर,बीजेपी संगठन में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं. बीजेपी ने नई प्रदेश कार्यकारणी का ऐलान कर दिया है,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा आलाकमान की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों,सोशल मीडिया प्रभारी,आईटी सेल संयोजकों,प्रदेश प्रवक्ताओं,प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों और संभागीय अधिकारी की घोषणा कर दी है.

जो इस प्रकार हैं:-
शिवरतन शर्मा,निर्मल सिन्हा,मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन,भूपेन्द्र सवन्नी, सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा,उद्धेश्वरी पैकरा 8 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. ओपी चौधरी,केदार कश्यप और विजय शर्मा मंत्री बनाए गए हैं. वहीं अजय चंद्राकर को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

राजेश मूणत,कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू,अनुराग सिंहदेव,नीलू शर्मा,संदीप शर्मा,केदारनाथ गुप्ता,देवलाल ठाकुर,दीपक महस्के,अमित साहू,नलनिश ठोकने को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष- नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी- नरेश गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी- अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी- अनुराग अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा- रवि भगत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा- शालिनी राजपूत,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा–पवन कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा –भरतलाल वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा–विकास मरकाम,
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा-नवीन मार्कण्डेय,और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक की जिम्मेदारी शकील अहमद को दी गई है।

बस्तर संभाग प्रभारी- संतोष पांडेय,दुर्ग संभाग प्रभारी-भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी- किरण देव,सरगुज़ा संभाग प्रभारी-संजय श्रीवास्तव और रायपुर संभाग प्रभारी-सौरभ सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *