जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर पंकज शर्मा ने जताया गहरा दुख,ट्वीट कर व्यक्त की संवेदनाये,
रायपुर,जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के देवलोकगमन पर पंकज शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पंकज शर्मा ने कहा है कि स्वरूपानंद जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं उनमें देश और देश के जनमानस को लेकर गहरी समझ थी।पूज्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएँगे। ॐ शांति

