राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा तमिलनाडू राज्य के बाद केरेला में प्रवेश कर चुकी है ।पदयात्रा मे शामिल है अय्यूब ख़ान

राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा तमिलनाडू राज्य के बाद केरेला में प्रवेश कर चुकी है ।पदयात्रा मे शामिल है अय्यूब ख़ान ।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी की नेतृत्व मे भारत जोड़ो पदयात्रा लगातर चल रही है जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम होकर भारत जोड़ो यात्रा कि है
देशभर से चयनित भारत यात्री कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के पमहासचिव संतोष कोलकुंडा,छत्तीसगढ़ से ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौलेस्वर चंद्राकार, एन एस यू आई राष्ट्रीय समन्यवयक आदित्य भगत सहित छत्तीसगढ़ से 6 भारत यात्री है देश भर से कुल 118 भारत यात्री है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की यात्रा पदयात्रा करेंगे इनके साथ सहयोगी पदयात्री के रूप कई राज्यों के वरिष्ट कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, साथ ही हजारों संख्या में आम नागरिक , सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल सिविल समिति के सदस्य , स्थानीय कलाकार और खेल कूद के सदस्य के साथ में हजारों पदयात्री भारत जोड़ो शामिल है ।

अय्यूब ख़ान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा जिन रास्तों से जा रही है वहां स्थानीय संस्कृति से उसका स्वागत किया जा रहा है । पूरा रास्ता भारत जोड़ो लिखा तिरंगा और कांग्रेस के झंडे से पटा हुवा है । भारत जोड़ो यात्रा में अलग उत्साह है स्थानीय भाषा से स्वागत किया जा रहा है । यात्रा की शुरुवात रोजाना पहली पाली सुबह 7 बाजे से 11 बजे तक रहती है।भारत जोड़ो पदयात्रा जहां पहुंचती है वहां थोडा विश्राम के लिये रुकती हैं । वहां पर राहुल गांधी जी उस क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों , विकलांगजनों से मिलते जुलते है । स्कूल कालेज के होनहार विद्यार्थी से मिलते जुलते रहते है । भोजन के पश्चात फिर भारत जोड़ो यात्रा अगले पड़ाव दोपहर 3 बजे निकल जाती है और शाम को 7 बजे आस पास अंधेरे के वक्त उस दिन रात्रि विश्राम वहा पर किया जाता है रोज कि तरह यही दिनचर्या होती है ।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरवात से अय्यूब खान अपने दुर्ग भिलाई साथियों के साथ पदयात्रा कर रहे है जिसमे प्रमुख रूप से विरेंद्र बंजारे, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दुर्ग संदीप बक्शी, गुरजीत सिंह, सौरभ वर्मा, पुरषोत्तम, विलियम जान, शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *