गणेश विसर्जन की झाँकी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पुराने रुट से होकर निकलेगी……..

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 09/09/2022

गणेश विसर्जन की झाँकी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पुराने रुट से होकर निकलेगी……..

विधायक विकास उपाध्याय की पहल से गणेश विसर्जन की झाँकी का रुट बदलने बचा, झाँकी रायपुर शहर के पुराने रास्ते से होकर ही गुज़रेगा

पिछले दिनों रास्ता बदल देने की बात रखी गई थी लेकिन रायपुर शहर के लाखों लोगो की आस्था को ध्यान में रखते हुए अबकी बार भी गणेश विसर्जन की झाँकी को पुराने रास्ते से ही निकालने का निर्णय लिया…..विकास उपाध्याय

झांकी मे रायपुर शहर की बड़ी गणेश जी की प्रतिमाएं शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।
खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में प्रशासन द्वारा गणेश विसर्जन का पूरा बंदोबस्त किया गया है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा, जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नर, जोन कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। विसर्जन के दौरान महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसर, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का भी बंदोबस्त किया गया है।

प्रति,

श्रीमान संपादक महोदय
दैनिक……………………..
रायपुर (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *