बड़ा-खुलासा:-रायपुर,रेलवे के DRM बेटी को फोटोशूट करवाने स्पेशल ट्रेन से ले गए दल्लीराजहरा,कागजों में निरीक्षण करने गए थे,

बड़ा-खुलासा:-रायपुर,रेलवे के DRM बेटी को फोटोशूट करवाने स्पेशल ट्रेन से ले गए दल्लीराजहरा,कागजों में निरीक्षण करने गए थे,

रायपुर,ऐसे अधिकारियों की वजह से विभाग और सरकार को चुना लगता है, कितनी जिम्मेदारी से अपने पद का दुरुपयोग करतें हैं,जी हाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के आईजी के परिवार के साथ मैनपाट पिकनिक जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब रायपुर रेल मंडल के डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता अपने परिवार के साथ सैलून लेकर आज घुमने निकले थे।जिसकी जानकारी मीडिया को हो गई,जिसका खुलासा एक निजी चैनल ने कर दिया,
रायपुर से सुबह करीब 9 बजे डीआरएम दल्लीराजहरा के लिए निकले थे,सूत्रों के मुताबिक डीआरएम अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्पेशल सैलून से कागजों में निरीक्षण के नाम से निकले थे,लेकिन हैरानी की बात ये है कि डीआरएम के इस निरीक्षण में कथित रूप से उनकी पत्नी,बेटी, उनका सेक्रेटरी,आरपीएफ का एक जवान और सैलून में मौजूद स्टॉफ के अलावा कोई नहीं था। जो एक निजी चैंनल ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
सैलून करीब 5 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचा,जहां स्टेशन मास्टर,आरपीएफ निरीक्षक, कमर्शियल विभाग के अधिकारी और सफाई ठेकेदार के लोगों ने रिसीव किया।
जानकारी के अनुसार डीआरएम अपनी बेटी के फोटोशूट के लिए दल्लीराजहरा निरीक्षण के बहाने गए थे सूत्रों के मुताबिक डीआरएम अपने परिवार को पिकनिक मनाने लेकर गए थे, इतना ही नहीं डीआरएम के साथ उतरे परिवार के हाथ में एक ट्रॉली बैग और एक छोटा हैंडबैग भी मौजूद था.वहीं उनके साथ दुर्ग आरपीएफ के इंस्पेक्टर भी मौजूद थे ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है.हालांकि रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद डीआरएम अपनी गाड़ी में और उनका परिवार सीजी 04 एनयू 5499 में बैठकर रवाना हुए।

वहीं डीआरएम के प्रोटोकॉल अधिकारी को मैडम की सेवा में गेट खोलते और बंद करते हुए भी देखा गया ये वहीं प्रोटोकॉल अधिकारी है जो वर्षों से हर डीआरएम अधिकारी की सेवा में पदस्थ रहते है पिछले दिनों रिटायर्ड जीएम के घर भी इन्हें सेवा करते हुए मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया था,
आप को बतादें रेलवे में डीआरएम का पद एक बार मिलता है,इसके बाद यदि वे जीएम बने तभी सैलून में सवारी कर सकतें हैं,सैलून में सवारी करने से रेलवे का लाखों रूपयों का दुरूपयोग करते हुए नजर आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *