रायपुर,छत्तीसगढ़,अटल बिहारी बाजपेयी की देन:-जेपी नड्डा, कांग्रेस पर,जमकर हमला बोला,
रायपुर,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। भव्य स्वागत के बाद बीजेपी ने रोड शो किया जो साइंस कॉलेज मैदान में खत्म हुआ।यहां आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित किया।
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में सबसे पहले वीर बिरसा मुंडा को नमन किया। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। यह राज्य उनके ही कारण बना। बीजेपी अध्यक्ष रायपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित
छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। यह राज्य उनके ही कारण बना। बीजेपी अध्यक्ष रायपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
नरेंद्र मोदी की संस्कृति है कि अब किसी को भी जनता के सामने जाना पड़ेगा तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। एक समय था जब कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के भूपेश बघेल जैसे नेता भाई को भाई से लड़ाते रहे है, जाति के नाम पर वोट मांग कर समाज को खंडित करते रहे हैं, भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रहे हैं। आगे जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई मारे गए, मगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। छत्तीसगढ़ की जनता को छोड़कर एक परिवार की सेवा में लग गए हैं,आज ये स्थिति आ गई है। छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है जो सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सरकार थी जो दिन-रात छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में लगी थी। राजनीति, कुर्सी पर बैठने का विषय नहीं है, राजनीति,गद्दी पर अड्डा जमाने का विषय नहीं है, राजनीति, सेवा के भाव से है और भाजपा के लिए सेवा ही लक्ष्य है। भाजपा के लिए सत्ता माध्यम है, सेवा हमारा लक्ष्य है।

