दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा. बचेली मे एन एम डी सी परियोजना की वादा खिलाफी को लेकर धरना प्रदर्शन
दुसरे दिन भी जारी
महेंद्र कर्मा जी की बेटी तुलिका कर्मा ने दो दिन तक बंद करा दिया एन एम डी सी परियोजना
बचेली एन एम डी सी चेकपोस्ट मे पहुंच कर सैकड़ों युवाओं ने
एन एम डी सी का लोडिंग प्लांट बंद करवा दिया जिससे एन एम डी सी बचेली का काम पुरी तरह बंद हो गया उल्लेखनीय हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने एन एम डी सी बचेली मे लेबर सप्लाई मे कार्य करने कंई बार प्रबंधक को युवाओं की सूची दी थी पर एन एम डी सी के अडियल रवैए के चलते यह स्थिति निमित्त हुई जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि 20 अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन मे एन एम डी सी प्रबंधन के द्वारा 31 अगस्त तक 120 युवाओं को लेबर सप्लाई मे भर्ती करने का आश्वासन दिया था लेकिन समय बीत जाने के बाद भी एन एम डी सी बचेली द्वारा मांग पर कोई पहल नहीं कि गई तूलिका ने कहा कि लेबर सप्लाई मे हमारे स्थानीय बेरोजगारो की अधिकार है एन एम डी सी प्रबंधन हमेशा उनके साथ छलावा करती आई हैं आज युवाओं के सब्र का बांध टुट गया है जिसके चलते अब इन्हें रोक पाना मुश्किल है तुलिका ने बताया कि लगातार समय देने के बावजूद एन एम डी सी प्रबंधन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
जनपद पंचायत सदस्य मुकेश कर्मा ने कहा कि भारी बारिश के बीच युवा डटे हुए हैं इससे यह पता चलता है कि उनके अंदर एन एम डी सी के विरुद्ध कितना गुस्सा भरा हुआ है
और इस धरना प्रदर्शन से एन एम डी सी को करोड़ों रुपए का रोजाना नुकसान हो रहा है
दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट


