दंतेवाड़ा से असीम पाल की रिपोर्ट दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दंतेवाड़ा से असीम पाल की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दंतेवाड़ा, 8 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने गुरुवार को विकासखंड गीदम अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंच प्रतिदिन मरीजों की दर्ज संख्या के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवाई भंडार कक्ष, रेस्ट रूम, शौचालय इत्यादि की वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में दौरा कर दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए समय से एंट्री करने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड मेन्टेन करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बात करते हुए उपलब्ध कराई जा रही उपचार, दवाई, भोजन के साथ अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा। भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्तपाल में भोजन, निःशुल्क दवा सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉर्मासिस्ट के विरुद्ध जांच करने एवं अस्पताल की कमियों को देखते हुए बीएमओ से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए जल्द ही दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *