छत्तीसगढ़,आईटी की छापेमार की आंच माइनिंग विभाग पर,3 दिन पहले ही माइनिंग अधिकारी ने नए घर में किया था प्रवेश, आज,IT की टीम की दबिश से मचा हड़कंप…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिनों से IT की टीम ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर रही आईटी की टीम ने बुधवार को शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर दबिश दी थी.आज IT की टीम ने माइनिंग अधिकारी के घर पर छापेमारी की है.आईटी की टीम माइनिंग अधिकारी के घर दस्तावेज खंगाल रही है,जिससे माइनिंग विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
आप को बतादें ये छापेमारी जगदलपुर के धरमपुरा स्थित बृजराज नगर में हुई है.घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है.माइनिंग अधिकारी के घर में छापेमारी जारी है.यह अधिकारी 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुए हैं,आईटी की टीम पहुंचने से माइनिंग अधिकारियों समेत इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि इसके पहले आईटी की टीम ने रायपुर में 18, बिलासपुर में तीन,रायगढ़ में आठ और खरसिया के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है.आयकर विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता के दस्तावेज भी मिले हैं। जिसकी जाँच जारी है।


