नगर निगम जोन क्रमांक 08 द्वारा अवैध डेयरी के खिलाफ सामान जब्ती कर सख्त कार्यवाही किया गया।

नगर निगम जोन क्रमांक 08 द्वारा आज दिनांक – 02.07.2019 दिन मंगलवार को अवैध डेयरी नंदू यदू, श्मशान घाट के पास, अशोक नगर के खिलाफ सामान जब्ती कर सख्ती से कार्यवाही किया गया। नंदू यदू के द्वारा नगर निगम को बिना सुचित किये अवैध रूप से डेयरी संचालित किया जा रहा था उक्त डेयरी से गंदगी एवं बदबू फैल रहा था जो कि आस-पास के लोगों के जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। जैसे ही नगर निगम जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत को इसकी सूचना मिली वह तत्काल गंभीरता से लेते हुए जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू व सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री चंद्रकांत सोनकर और स्वास्थ्य टीम के द्वारा उक्त अवैध डेयरी पर तत्काल कार्यवाही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *