रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में बैठक ली। इस दौरान वे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि काम पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को अब सस्पेंड नहीं बल्कि नौकरी से हटाएंगे। देखा जाता है कि सस्पेंड होने के बाद कुछ समय के बाद अफसर बाहली होकर फिर से लापरवाही करते हैं। इसी वजह से 20 साल नौकरी करने वाले अधिकारी काम में कोताही बरती तो सीधे नौकरी से हाथ धो बैठेंगे।
मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कई अफसरों ने विभाग में गड़बड़ी की है। इसे मीडिया को बताकर कहा कि सोमवार को दो एक्जीक्टिव इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है। क्योंकि वे दोनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नजूल, रेलवे और घास की जमीन पर डीपीआर बना दिए थे। इससे शासन को परेशानी हुई इसी वजह से मैंने दो इंजीनियर को सस्पेंड किया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में भी कुछ लोगों की शिकायत मिली थी कि काम में लापरवाही बरत रहे हैं और साथ ही अफसरों का व्यवहार जनता के प्रति उचित नहीं है। इसी वजह से आज सब इंजीनियर और सीएमओ को नोटिस देकर कार्रवाई की गई है। वहीं अब जो भी अधिकारी 20 साल सेवा पूरा कर लिया है और काम पर लापरवाही बरत रहे हैं तो ऐसे अफसरों को न तो नोटिस मिलेगी और न ही सस्पेंड किया जाएगा। सीधे नौकरी से हटाने का फैसला लिया गया है। क्योंकि बार-बार सस्पेंड होते हैं और बहाली होकर वापस गड़बड़ी करने से बाज नहीं आते हैं। इसी वजह से बड़ी कार्रवाई किया जाना जनहित मे होगा जो की आगे se किया जायगा !
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी वा अफसरों को सस्पेंड नहीं, बल्कि तुरंत नौकरी से हटाएंगे: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया

