विधानसभा के हार से व्याकुल उत्तर के पूर्व निष्क्रिय विधायक श्री सुंदरानी ने एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर अपनी ओछी रणनीति का परिचय दिया है इससे यह प्रतीत होता है कि वे किस मानसिकता से राजनीति करते हैं रायपुर शहर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष संजय सोनी ने इसे ओछी हरकत करार दिया है,साथ ही विधानसभा चुनाव की खीज बताया जिस हार को सुंदरानी पचा नहीं पा रहे हैं! ज्ञात हो कि विधानसभा क्षेत्र में जब झुग्गियों को तोड़ा जा रहा था तब जनता की फिक्र करने वाले सुंदरानी अपने कार्यलय में बैठकर आराम फरमाते पाये जाते थे,यह कि उनके कार्यकाल में कभी भी सदन में चर्चा दौरान इस मुद्दे पर अपना पक्ष नहीं रखा व निष्क्रियता का परिचय दिया!जिस पर जनता ने उनके निष्क्रिय होने का चुनाव में पराजित किया व उन्हें एहसास कराया.पुनः जनता के बीच सस्ती लोकप्रियता पाने सुंदरानी को कोई मुद्दा नहीं मिलने से जनता की आवागमन मार्ग पर जबरिया उद्घाटन कर जनता के बीच सुर्खियों में बने रहने ऐसा कर अपनी दिखावा राजनीति करते जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं!
झुग्गी बस्तियों के तोड़े जाने पर सुंदरानी मौन व्रत रहें-संजय सोनी

