रायपुर. पत्रकारिता पढ़ाई कर रहे विश्वविद्यालय के छात्र निशांत चौधरी को उसके ही साथियों ने बदमाशों के साथ घेरकर निशांत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।निशांत चौधरी कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में एम.एस.सी. इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कर रहा है। मोमीन पारा के एचएमटी चौक में आधा दर्जन युवकों ने े निशांत चौधरी को घेर कर उस पर चाकू से कई वार कर घटना को अंजाम दिया। चाकूबाजी में शामिल कुछ युवक निशांत चौधरी के ही दोस्त बताये जा रहे हैं। घटना में पुराने बदमाशो का नाम सामने आ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र पर चाकू से वार

