खुज्जी,विधायक छन्नी चंदू साहू ने प्रदेश वाशियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खुज्जी,विधायक छन्नी चंदू साहू ने प्रदेश वाशियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाईयाँ । धर्म व सम्प्रदाय से कहीं उपर उठकर मनाया जाने वाला यह पर्व हमें अपनी सामाजिक भूमिकाओं व दायित्वों को निभानें का बोध कराता है।

इस पर्व की प्रतीक्षा पूरे वर्ष भर हर भाई-बहन को होता है। हम साल भर कहीं भी हो लेकिन इस दिन अपने भाईयों की कलाईयां में रक्षा सूत्र बांधनें तथा उन्हे मंगलटीका करनें जरूर पहुचतें हैं। भाई भी इस पर्व पर संपूर्ण जीवन हमारी सुरक्षा व संरक्षण का वचन देते है।

आज रक्षाबंधन पर्व हैं। मैं भी अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी भाइयों एवं

बहनों को पर्व की बधाईयां एवं शुभकामनाएं देती हूँ और ईश्वर से आप सभी के स्वस्थ सुखमय

एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थनाएं करती हूँ। मैं भी आपकी छोटी या बड़ी बहन हूँ। आपनें इस क्षेत्र के विकास की

बागडोर मुझे सौंपा है। आपनें मुझे जो स्नेह-सम्मान व समर्थन दिया हैं। उसके लिये मैं आप सभी भाईयों एवं बहनों की आजीवन ऋणी रहूंगी।

इस पावन पर्व पर मैं आप सभी तक पहुच नही पा रही हुँ। महामारी खत्म नही हुआ है। हम सभी को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना भी अतिआवश्यक है। लेकिन मैं पुरे अंतर्मन से अपने सभी भाईयो का मंगलटीका कर रक्षासूत्र बांधती हूँ। और इस पर्व पर आप सभी भाईयों से इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिये कदम से कदम मिलाकर साथ व सहयोग का आशीर्वाद चाहती हूँ।

आशा ही नही विश्वास हैं कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास के लिए आप अपनी इस बहन की जिम्मेदारियों में हाथ बटाते हुए सदा स्नेह व आशीष प्रदान करतें रहेंगें।

“मंगल कामनाओं सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *