भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर घर तिरंगा का अभियान शुरु किया।

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से

भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर घर तिरंगा का अभियान शुरु किया।

बिलासपुर भाजपा जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा ने 13 से 15 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्र सप्ताह के दौरान अपने घरों स्थानों , दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है , शाहिद रजा ने बिलासपुर जिला वालों से स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों स्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया ,भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है तब जाकर हमें 1947 में आजादी मिली है आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जो भावना थी उसे और उनके संघर्ष को याद कर इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी ,शाहिद रजा ने अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में हर घरों स्थानों, दुकानों में झंडा लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *