रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं,
रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है,जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें मंगल कामना करते हुए अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और विश्वास के अटूट रिश्तों का त्यौहार है। यह त्यौहार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान,अस्मिता के प्रति हम सभी को जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

