रायपुर,राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 11 आरोपियों को जेल,10 मोबाइल समेत कई सिम कार्ड जब्त,

रायपुर,राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 11 आरोपियों को जेल,10 मोबाइल समेत कई सिम कार्ड जब्त,

रायपुर.राजधानी पुलिस ने चाईल्ड पोर्नोग्राफी बनाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है.चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 11 आरोपियों को रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है.आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल समेत कई सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया गया है,सिमकार्डो की जांच के उपरांत कुछ और खुलासे हो सकतें हैं,

मामले को लेकर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया,एनसीआरबी द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर शिकायत प्राप्त की गई थी.राजधानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.सभी आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करते थे,
एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया पुलिस ने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 नग मोबाइल फोन एवं 11 नग सिम कार्ड जब्त किया गया है,सिमकार्डो की जांच की जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *