सावन उत्सव में जमकर झूमें महिलायें

सावन उत्सव में जमकर झूमें महिलायें

बुजुर्गों के चौपाल ने किया सावन सेलिब्रेट

रायपुर। टिकरापारा स्थित सरजूबांधा गार्डन में रविवार को सावन उत्सव का धमाकेदार आयोजन बुजुर्गो के चौपाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलायें ग्रीन परिधान में पहुँची। जिन्होंने सावन झूले पर बैठ सावन गीत गुन-गुनाया। साथ ही ख़ुर्शी दौड़, चम्मच दौड़, देशी गेम खो-खो जैसे अनेक खेल महिलाओं व बच्चों ने खेले। इस मौक़े पर डॉन्स प्रतियोगिता भी किया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चें व लेडिस भाग लिया। इस अवसर के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मंच संचालन रूचि देनवाँगन ने किया। सावन क्वीन के रूप में प्रथम पूजा ठाकुर दूसरे नंबर पर आरती शुक्ला तथा तीसरे नम्बर पर अंजली सेन रही। समारोह में पद्मश्री फूलबासन यादव, दीप्ति दुबे, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, संस्था प्रमुख प्रशांत पांडे, रविंद्र सिंह, संदीप शर्मा, आभा बघेल, अध्यक्ष डॉ.आरती उपाध्याय एवं चौपाल परिवार से आलोक शर्मा, ज्योति जैन,सोनम शिफा,प्रमिला मिश्रा, प्रभा साहु,जया साहु, मिथलेश चौहान, सुषमा ध्रुव,अनिता परमार,रात्रि लहरी,मधु साकरकर,उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *