रायपुर,सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया,
रायपुर सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश भंसाली, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, हरीश डागा,सचिव दीपचंद कोटडिया,कोषाध्यक्ष,जितेंद्र गोलछा,सहसचिव प्रवीण मालू और दिलीप टाटिया समेत सभी पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया गया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली और टाटीबंध सराफा के नीरज कंसल ने शाल ओढ़ाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। चैंबर कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने कहा कि हमें व्यापार को बढ़ाने के साथ सरकार को राजस्व देने में भी ध्यान देना है,
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र दुग्गड़ ने रायपुर सराफा एसोसिएशन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई। सचिव दीपचंद कोटडिया और कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने
कहा कि सदस्यता अभियान पर जोर दिया जाएगा जिससे संगठन और मजबूत होगा उन्होंने कहा जब संगठन मजबूत होगा तभी व्यापार में आने वाली दिक्कतों का सामना किया जा सकता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में,प्रकाश झाबक, लक्ष्मी नारायण लाहोटी,महावीर मालू,अशोक सोनी,प्रभात गुप्ता, श्याम सोनी,भंवरलाल सोनी समेत संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे,था सराफा व्यवसाय से जुड़े तमाम लोग उपस्थित थे।

