राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता;-ईरानी डेरा में दी दबिश,अपहरण और लूट के फरार 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार,भारी मात्रा में गांजा बरामद,जानिए विस्तार से ,
रायपुर,राजधानी पुलिस को लंबे समय से दो आदतन अपराधी की तलास थी,जिसे गिरफ्तार करने में राजधानी पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है,
आप को बतातें चले राजधानी के सद्दू स्थित ईरानी डेरा में छिपे फरार अपराधी यासीन ईरानी और जमन ईरानी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार जमन ईरानी के कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है।
गिरफ्तारी ऐसे हुई:-
शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी,सीएसपी उदयन बेहार समेत 4 निरीक्षक व करीब 50 से अधिक पुलिस के जवान जिसमे महिला एवं पुरुष पुलिस बल ने अचानक ईरानी डेरा में छापा मारा ईरानी डेरा में दबिश दिए और अलग-अलग मामले में फरार दोनों सगे भाइयों यासीन ईरानी और जमन ईरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के ऊपर अपहरण कांड में यासीन ईरानी और गुढ़ियारी के एक मामले में जनन ईरानी की गिरफ्तारी की गई,दोनों अभियुक्तों की पुलिस को लंबे समय से तलास थी,दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
आप को बतादें पिछले दिनों मुखबधिर के हत्याकांड की आरोपित नाबालिग बच्ची डान के साथ संबंध का राजफाश हुआ है,इस मामले में भी पुलिस जमन से पूछताछ की है,
गौरतलब है कि विधानसभा थाना अंतर्गत एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी बेदम पिटाई कर यासीन अली एवं उसके अन्य साथियों ने उसे नाले में फेंक कर फरार हो गए थे इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. वहीं मुख्य आरोपी यासीन फरार चल रहा था पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ईरानी डेरा में छिपा हुआ है,जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ पुलिस ने अचानक ईरानी डेरा में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा पुलिस के रिकार्ड में जमन और यासीन के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं,
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने ईरानी डेरा को छावनी मे तब्दील कर दिया,फोर्स का जमावड़ा होने से हड़कंप मच गई, सीएसपी की अगुवाई में टीम ईरानी डेरा के अंदर घुसी.बारी-बारी से फ्लैट में छानबीन करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया.
आप को बताते चलें इसके पहले ईरानी डेरा में पुलिसिया कार्रवाई के दौरान हंगामा हो चुका है,ईरानी डेरा में रहने वाली महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद ज्यादातर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार एकाएक दबिश देकर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यासीन और जमन को गिरफ्तार किया,
आरोपी जमन ईरानी के खिलाफ पुलिस ने पंडरी थाना में गांजा के अवैध कारोबार करने के मामले में अपराध दर्ज किया है.जमन के पास तलाशी लेने पर दो किलो गांजा भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक,जमन गुढियारी क्षेत्र में एक लूटपाट के मामले में भी आरोपी है.पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार यासीन और जमन के खिलाफ कई मामले दर्ज है, रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है,आरोपी यासीन ईरानी और जमन ईरानी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में अपहरण, लूट,हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट सहित रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं।


