लूट -गांजा तस्करी सहित हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर। विगत कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रहीं थी कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू स्थित ईरानी डेरा बी.एस.यू.पी. कालोनी में जमन ईरानी द्वारा नशे का सामान बेचा जा रहा है, इसके साथ ही यह भी सूचना मिल रही थी कि आरोपी यासिन अली जिसके खिलाफ विधानसभा थाना में हत्या के प्रयास सहित आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है, जो प्रकरण में फरार है वह ईरानी डेरा बी.एस.यू.पी. कालोनी में छिपा है।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार दिनांक 29.07.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार के नेतृत्व में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी ए.सी.सी.यू., निरीक्षक गौरव तिवारी ए.सी.सी.यू., निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज तथा निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी तेलीबांधा सहित ए.सी.सी.यू. एवं अन्य पुलिस बलों के साथ सड्डू स्थित ईरानी डेरा बी.एस.यू.पी. कालोनी की घेराबंदी कर चेकिंग की गई।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान फरार आरोपी यासिन अली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली तथा जमन ईरानी को पकड़कर उसके कब्जे से लगभग 02 किलो ग्राम गांजा जप्त किया जमन ईरानी के विरूद्ध थाना पंडरी में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीं है। आरोपी जमन ईरानी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में भी लूट का अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें वह फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी जमन ईरानी की गिरफ्तारी की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *