रायपुर,कोरोना,फिर से पांव पसार रहा है,छत्तीसगढ़ में आज 700 पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान,प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,जाने पूरे प्रदेश का हाल,

रायपुर,कोरोना,फिर से पांव पसार रहा है,छत्तीसगढ़ में आज 700 पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान,प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,जाने पूरे प्रदेश का हाल,

रायपुर.छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में आज700 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है.साथ ही प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है. आज 400 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.71 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 3596 हो गई है।

प्रदेश में आज कोरोना से हुई मौतें राजधानी रायपुर में 4,दुर्ग में 2 और बेमेतरा में 1 मरीज ने दम तोड़ा है. मरने वालों में 70, 71, 75 और 28 के साल युवक शामिल है. 28 साल का मृतक टीबी बीमारी से ग्रसित था और ना ही उसे कोरोना वैक्सीन लगी थी.

प्रदेश में आज 14,851 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 27 जिलों से 700 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर से 102 मरीज मिले हैं.दुर्ग से 101, राजनांदगांव से 79,कोरबा से 68, बलौदाबाजार से 42,बेमेतरा 37, जांजगीर-चांपा 33, रायगढ़ 30, बालोद में 25 मरीज पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *