छत्तीसगढ़,श्मशान घाट में लड़के के साथ पकड़ाई थी बेटी,नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी लाश

छत्तीसगढ़,श्मशान घाट में लड़के के साथ पकड़ाई थी बेटी,नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी लाश,
फाइल फोटो:-
रायगढ़,जिले तीन दिनों से लापता लड़की की मिली लाश के मामले को रायगढ़ पुलिस ने सुलझा लिया है। लड़की का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला। पिता ने अपनी पुत्री को एक लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। ये पूरा मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 14 जुलाई को ग्राम कवई जमरगा में एक कोरवा लड़की की अर्धनग्न अवस्था में श्मशान में शव मिला था। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय लड़की के रूप में की गई थी। लड़की के पिता से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 जुलाई को रथ यात्रा के दिन से उसकी पुत्री गायब थी, उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली।
इस जानकारी के बाद पुलिस को पिता शनिराम कोरवा पर संदेह हुआ और इस संबंध में लड़की की मां व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सभी ने मृतिका के पिता पर ही हत्या का संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने शनिराम कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शनिराम ज्यादा देर तक झूट नहीं बोल पाया और हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का कई युवकों से बातचीत थी। इस बात को लेकर उसे कई बार डांट फटकार भी लगाई गई थी। रथ यात्रा के दिन बेटी को एक युवक के साथ श्मशान घाट में देखे जाने की सूचना मिली थी।

सूचना पाकर पिता आक्रोशित होकर डंडा लिये उसे खोजने के लिए श्मशान की और निकला शमशान घाट में जैसे ही शनिराम पहुंचा तो उसकी पुत्री एक लड़के के साथ थी। लड़की के पिता को देख लड़का वहां से भाग निकला, जिसके बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी पिता ने अपराध को दूसरा रूप देने के लिए पुत्री के जींस पैंट को निकालकर झाड़ी वाले गड्ढे में छुपा दिया था।

फिलहाल पुलिस ने 40 वर्षीय शनिराम कोरवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 302,201 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *