नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का किया शुभारंभ।
बिलासपुर में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा। जिसका शुभारंभ नगर विधायक शैलेष पांडेय ने जिला अस्पताल से किया है। 18 से 59 आयु वर्ग के ऐसे लोग, जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूरा हो चुके हैं, उन्हें 20 शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा.. कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में करीब 9.5 लाख लोगों को प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा वहीं बिलासपुर शहर में 2.7 लाख से अधिक लोगों प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा। निशुल्क शिविर की व्यवस्था प्रत्येक वार्ड, स्कूलों, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, धर्मशालाओं, समाजसेवी संगठनों की मांग पर निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल, सिम्स मेडिकल कॉलेज सहित 20 स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।विधायक शैलेष पांडेय ने ने बताया कि.. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिलासपुर में 18 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिलासपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम सहयोग से टीकाकरण करने कहा गया है। बिलासपुर के 20 शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी निःशुल्क लगाया जाएगा।अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा. पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा

